---विज्ञापन---

खेल angle-right

बीच मैदान जब धोनी पर बुरी तरह भड़के आशीष नेहरा, कैच छूटने पर हुआ था पारा हाई

Ashish Nehra Abusing MS Dhoni: सोशल मीडिया पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आशीष नेहरा एमएस धोनी को गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

Ashish Nehra Abusing MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को ‘कैप्टन कूल’ कहा जाता था। धोनी मैदान पर काफी कूल रहते थे, आज तक धोनी का किसी खिलाड़ी के साथ मैदान पर झगड़ा देखने को नहीं मिला है। लेकिन एक मैच के दौरान भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा बीच मैदान पर धोनी के ऊपर चिल्लाते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि उस वक्त तक धोनी टीम इंडिया के कप्तान नहीं बने थे वो माही का शुरुआती दौर था। उस वक्त भी धोनी काफी शांत रहे थे।

धोनी से छूटा कैच, भड़क गए आशीष नेहरा 

साल 2005 में पाकिस्तान की टीम भारत के दौरे पर थी। जहां दोनों टीमों के वनडे सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के एक वनडे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोर 315 रन बनाए थे। इस मैच में भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। सचिन ने 123 रन बनाए थे। जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से पारी की शुरुआत करने शाहीद अफरीदी और सलमान बट आए थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- चश्मा लगाकर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर, 0 पर आउट; सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

भारत की तरफ से जब आशीष नेहरा गेंदबाजी कर रहे थे तो उनकी एक गेंद पर एमएस धोनी से विकेट के पीछे शाहीद अफरीदी का कैच छूट गया था। जिसके बाद नेहरा को काफी गुस्सा आया और उन्होंने बीच मैदान पर धोनी पर बुरी तरह भड़कते हुए दिखाई दिए। उस वक्त पाकिस्तान का स्कोर 22 रन था। हालांकि नेहरा के गुस्से के बाद धोनी ने कोई रिएक्ट नहीं किया था और वो तब भी शांत रहे थे।

---विज्ञापन---

उस वक्त नेहरा को भी नहीं पता होगा कि जिस खिलाड़ी पर वे चिल्ला रहे हैं वो आने वाले समय में टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान बनने वाला है और आशीष नेहरा को उनकी कप्तानी में खेलना होगा। अब नेहरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैच में शाहीद अफरीदी ने 23 गेंदों पर ताबड़तोड़ 40 रनों की पारी खेली थी। वहीं आशीष नेहरा को इस मैच में एक भी सफलता हासिल नहीं हुई थी। पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम किया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- AFG vs NZ: 5 दिन का मैच बिना टॉस 5 दिन बाद खत्म, पहली बार भारत में हुआ ये काम

First published on: Sep 13, 2024 12:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola