हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: ट्रंप ने हजारों हिंदुस्तानियों को निकाला बाहर, सरकार ने संसद में दी जानकारी

डीएमके सांसद कनिमोझी ने विदेश मंत्रालय से जनवरी 2025 से अब तक डिपोर्ट किए गए भारतीयों की जानकारी मांगी थी। इस पर विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि 2020 से 2024 के बीच अब तक 5541 भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है।

विज्ञापन
अमेरिका ने 7 महीने में कितने भारतीय डिपोर्ट किए? (Image Credit-Social Media X)

Indian deportees: अमेरिका ने 2025 में अब तक 1703 भारतीयों को डिपोर्ट किया है। इसमें 1562 पुरुष और 141 महिलाएं शामिल है। ये जानकारी विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। बता दें डीएमके सांसद कनिमोझी ने विदेश मंत्रालय से जनवरी 2025 से अब तक डिपोर्ट किए गए भारतीयों की जानकारी मांगी थी। इस पर विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि 2020 से 2024 के बीच अब तक 5541 भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है। इस दौरान ब्रिटेन ने 311 भारतीयों को वापस भेजा है। जबकि 2025 में अब तक 131 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है।

मंत्री ने कहा कि अमेरिका और अन्य देशों से डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों के साथ मानवीय व्यवहार को लेकर हमने संबंधित देशों को शिकायत दर्ज करवाई है। 5 फरवरी 2025 के बाद से अब तक अमानवीय व्यवहार की केाई शिकायत हमें नहीं मिली है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola