Team India (16)
विज्ञापन

VIDEO: 'जूनियर शमी' ने अभ्यास में मचाई तबाही, रोहित-कोहली की उड़ाई गिल्लियां

IND vs BAN 2nd Test Match: यूपी के लोकल बॉय ने भारतीय टीम के अभ्यास के दौरान गेंदबाजी की। इस दौरान तेज गेंदबाज ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को आउट कर सुर्खियां बिखेर ली।

IND vs BAN: भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए कानपुर पहुंच चुकी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला दूसरा मुकाबला काफी अहम होने वाला है। 27 सितंबर से होने वाले मुकाबले के लिए टीम इंडिया खूब पसीने बहा रही है। कानपुर में लगे ट्रेनिंग सेशन में भारतीय टीम के बल्लेबाजों को लखनऊ के रहने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद जमशेद ने भी गेंदबाजी की। इस दौरान लोकल बॉय ने विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल समेत भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी आउट किया।

युवा गेंदबाज ने न्यूज 24 से बात करते हुए अपना अनुभव साझा किया। जमशेद आलम ने इस दौरान बताया कि मुझे भारतीय टीम के बैटिंग कोच अभिषेक नायर ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ गेंदबाजी करने को कहा। इस दौरान विराट कोहली अभ्यास में 3 बार आउट हुए, जिसमें से 2 बार उन्हें मैंने आउट किया। उन्होंने बताया कि कोहली को उन्होने आउट स्विंग गेंदबाजी की थी। आप जमशेद की पूरी बातचीत का वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ