AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया की हार में मिचेल स्टार्क का हाथ! फिर भी बना दिया खास रिकॉर्ड

Australia vs England Mitchell Starc: तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को डीएलएस मेथड से 46 रन से मात दी। इस मैच ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने खराब गेंदबाजी के बावजूद एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Mitchell Starc

Mitchell Starc

Australia vs England Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत का सिलसिला खत्म हो गया। तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। स्टार्क की तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की। हालांकि मैच में 2 विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई

इस मैच में मिचेल स्टार्क को जमकर रन पड़े। स्टार्क ने महज 8 ओवर में 63 रन लुटा दिए थे। इस दौरान तेज गेंदबाज ने 2 विकेट भी अपने नाम किए थे। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टार्क के नाम अब 241 विकेट दर्ज हो गए हैं। अब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्टार्क चौथे गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन को पछाड़ दिया है। स्टार्क से पहले जॉनसन 239 विकेट के साथ इस लिस्ट में चौथे पायदान पर थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज ग्लेन मैकग्रा के नाम हैं, जिन्होंने 380 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा दूसरे नंबर पर 380 विकेटों के साथ ब्रेट ली मौजूद हैं। वहीं पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न के नाम 291 विकेट थे। जिनका इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है।

विज्ञापन

ऐसा रहा मैच का हाल

तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 304 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली थी, वहीं स्मिथ ने 60 रन बनाए थे। वहीं 37.4 ओवर में 254 रन बनाने के साथ ही इंग्लैंड को डीएलएस मेथड से विजेता घोषित कर दिया गया था। इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार शतक लगाया था। हैरी ने 94 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली थी। हैरी ने अपनी पारी में 13 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इसके अलावा विल जेक्स ने 84 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ