
कुलदीप यादव-वंशिका चड्ढा की शादी में पहुंचे टीम इंडिया के 5 बड़े सुपरस्टार, डांस के वीडियो वायरल
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Kuldeep Yadav Marriage: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वो अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी कर रहे हैं. 14 मार्च 2026 यानी आज उनकी शादी हो रही है. उनकी शादी में टीम इंडिया के कई बड़े सुपरस्टार्स पहुंचे हैं. बता दें कि शादी राजपुताना थीम पर की जा रही है और 17 मार्च 2026 को रिसेप्शन का आयोजन होगा. टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी शादी में पहुंच चुके हैं. रिसेप्शन में और बड़े नाम आने वाले हैं.
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी में युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, आरपी सिंह, फील्डिंग कोच टी दिलीप और सुरेश रैना जैसे कई बड़े नाम पहुंचे. शादी में डांस से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आ रहे हैं. इसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और कुलदीप के दोस्त मस्ती में डांस कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे बड़े नाम भी रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: