सलमान अली आगा की 'बदतमीजी' पर ICC का कड़ा एक्शन, ग्लव्ज-हेलमेट फेंकने की मिली सजा!

Salman Ali Agha: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज चल रही है. पाकिस्तानी के स्टार बल्लेबाज सलमान अली आगा का रनआउट इसी बीच काफी विवादों में रहा. आगा आउट होने के बाद बेहद गुस्से में नजर आए थे और उन्होंने ग्लव्ज-हेलमेट फेंक दिए थे. अब ICC ने इसी वजह से उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है.

Salman Ali Agha

सलमान अली आगा को मिली सजा

Salman Ali Agha: पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा का विकेट हाल ही में खूब विवादों में रहा है. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज चल रही है. इसी बीच दूसरे वनडे मुकाबले में सलमान अली आगा को मेहदी हसन मिराज ने रनआउट कर दिया था. अंपायर के फैसले के बाद सलमान बेहद गुस्से में नजर आए थे. उन्होंने अपना ग्लव्ज और हेलमेट फेंक दिया था. इसी बदतमीजी की सजा अब उन्हें ICC से मिली है. उनके खिलाफ मैच रेफरी ने सख्त कदम उठाया है.

विज्ञापन

सलमान अली आगा का रनआउट क्यों रहा विवादों में?

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में दूसरा वनडे मैच हुआ. इसी बीच पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान 39वें ओवर में मेहदी हसन मिराज की गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने शॉट लगाया. गेंद बॉलर की ओर गई. मिराज ने पैर से गेंद रोकी और आगा बीच में खड़े थे. गेंद सलमान के पैर के करीब गई और वो क्रीज के बाहर थे. इसी बीच मिराज ने गेंद उठाकर स्टंप्स पर मार दी. फैसला तीसरे अंपायर के पास गया और उन्होंने आउट दे दिया. सलमान अली आगा इसी वजह से गुस्से में नजर आए और उनकी बांग्लादेशी विकेटकीपर लिटन दास से बहस हुई. आउट दिए जाने के बाद उन्होंने मैदान पर ग्लव्ज पटक दिए और ग्राउंड से बाहर जाने के पहले हेलमेट भी फेंक दिया.

विज्ञापन

ICC ने दी कड़ी सजा

मैच रेफरी नीयामुर राशिद ने क्रिकेट की सामग्री के साथ दुर्व्यवहार के लिए सलमान अली आगा के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. द डेली स्टार को मैच रेफरी ने बताया कि उन्होंने ICC को आगा की बदतमीजी से जुड़ी रिपोर्ट भेज दी है. लेवल 1 का उल्लंघन करने और आर्टिकल 2.2 ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए उनका एक डिमेरिट पॉइंट काटा गया है और उन्हें फटकार लगाई गई है. अगर दूसरी बार डिमेरिट पॉइंट कटा, तो सलमान एक मैच का बैन भी लग सकता है.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने जीता मैच

मीरपुर में हुए दूसरे वनडे में पाकिस्तान टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. बारिश के कारण मैच को 32 ओवर का कर दिया गया और DLS के नियमों का पालन करते हुए लक्ष्य कम करके 243 रन कर दिया गया. बांग्लादेश के लिए चेज आसान नहीं रहा और वो 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. पाकिस्तान ने 128 रन से जीत दर्ज की और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ