ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट हुए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल, जिम्बाब्वे के खिलाड़ी से होगी टक्कर

ICC Player of the Month: आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ (सितंबर) के लिए 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट कर दिया है. आईसीसी ने अपनी लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ियों को भी शामिल किया है. इसके अलावा जिम्बाब्वे के खिलाड़ी को भी नॉमिनेट किया गया है.

Abhishek Sharma: Image Credit/ ANI

Abhishek Sharma: Image Credit/ ANI

ICC Player of the Month: आईसीसी ने सितंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी है. आईसीसी ने 3 खिलाड़ियों का ऐलान किया है, जिसमें भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल का नाम है. इसके अलावा टी-20 के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी जगह मिली है. वहीं, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को भी नॉमिनेट किया गया है. इन 3 खिलाड़ियों में से किसी एक खिलाड़ी को आईसीसी प्लेयर ऑफ दं मंथ का खिताब मिलेगा. अभिषेक शर्मा ने टी-20 सीरीज में कमाल किया था, जबकि शुभमन गिल और सिकंदर रजा ने वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

अभिषेक ने किया था शानदार प्रदर्शन

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. पहले मैच में अभिषेक ने 32 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली. इस मैच में उन्होंने केवल 22 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया था. इसके अलावा सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने 19 गेंदों में शानदार 39 रन बनाए थे.

विज्ञापन

वहीं, तीसरे मैच में उन्होंने टी-20आई का सबसे तेज शतक जमाया था. अभिषेक ने इस मैच में 30 गेंदों में शतक बनाया था. यह किसी फुल मेंबर देश के बैटर का सबसे तेज T20 इंटरनेशनल शतक था. इस सीरीज में उन्होंने 76.33 की औसत के साथ 229 रन बनाए थे.

विज्ञापन

शुभमन गिल ने भी उड़ाया गर्दा

शुभमन गिल ने वनडे में कमाल किया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में गिल ने कमाल किया था. पहले मैच में गिल ने 108 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने गुवाहाटी में 133 गेंदों में 223 रनों की पारी खेली थी. गिल के बल्ले से 26 चौके और 8 छक्के शामिल थे. उन्होंने 117 गेंदों में ही दोहरा शतक पूरा किया था. ये वनडे इतिहास में लगाया गया सबसे तेज दोहरा शतक था.

विज्ञापन

सिकंदर रजा ने किया कमाल

सिकंदर रजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. इसलिए आईसीसी ने उन्हें भी नॉमिनेट किया है. सिकंदर ने पहले मैच में 57 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 45 गेंदों में 45 रन बनाए. वहीं, तीसरे मैच में उन्होंने 72 गेंदों में 81 रन बनाए थे. तीनों ही मैच में उनका प्रदर्शन शानदार रहा. अब अभिषेक, गिल और सिकंदर रजा में कड़ी टक्कर है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ