नवरात्रि में गरबा-डांडिया खेलने जा रही हैं तो सेलेब्स के इन 5 लुक्स को कर सकती हैं रिक्रिएट, लगेंगी बेहद स्टाइलिश

Garba Dandiya Looks: गरबा-डांडिया खेलने जा रही हैं तो यहां दिए सेलेब्रिटी लुक्स से ले लीजिए आइडिया. आप पर भी बेहद खिलेंगे ये लुक्स. इन्हें रिक्रिएट करना भी है बेहद आसान.

Garba Dandiya Look
1 / 6
इस तरह हों नवरात्रि पर गरबा-डांडिया नाइट के लिए तैयार. Image Credit- Instagram

  Navratri Looks: नवरात्रि के साथ ही नौ दिनों का दुर्गा उत्सव शुरू हो जाता है जिसमें रात के समय खासतौर से गरबा और डांडिया खेला जाता है. गरबा-डांडिया खेलने जाने के लिए तैयार होकर जाना बेहद अच्छा लगता है. सुंदर चनिया-चोली से लेकर लॉन्ग स्कर्ट, शरारा और प्लाजो-क्रॉप टॉप भी पहना जाता है. ऐसे में अगर आप भी गरबा-डांडिया खेलने जा रही हैं तो सेलेब्रिटीज के लुक्स को रिक्रिएट भी कर सकती हैं. इन लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर तैयार होने पर लोग आ-आकर आपकी तारीफ करेंगे.

विज्ञापन

जान्हवी कपूर का मल्टीकलर्ड लहंगा

जान्हवी कपूर का मल्टीकलर्ड लहंगा 2 / 6

नवरात्रि गरबा-डांडिया नाइट के लिए जान्हवी कपूर का यह मल्टीकलर्ड लहंगा-चोली परफक्ट रहेगा. शॉर्ट स्लीव्स वाले इस लहंगा-चोली के साथ जान्हवी ने मल्टीकलर्ड गोल्डन जूलरी कैरी की है. हाथों में कड़े और मांगटीका खासतौर से लुक को कंप्लीट कर रहे हैं. Image Credits - Instagram

विज्ञापन

शहनाज गिल की ब्लैक स्कर्ट और टॉप

शहनाज गिल की ब्लैक स्कर्ट और टॉप3 / 6

अगर कुछ हैवी नहीं पहनना चाहती हैं तो जान्हवी कपूर का यह ब्लैक लुक ट्राई कर सकती हैं. ब्लैक स्कर्ट और ब्लैक, वाइट और ब्राउन डिटेलिंग वाले हाल्टर नेक क्रॉप टॉप को शहनाज ने साथ स्टाइल किया है. अपने आउटफिट के साथ शहनाज ने सिल्वर जूलरी पहनी है.  Image Credits - Instagram

अनन्या पांडे का सॉफ्ट पेस्टल लुक

 अनन्या पांडे का सॉफ्ट पेस्टल लुक 4 / 6

अगर कुछ मिनिमलिस्ट पहनना चाहती हैं तो अनन्या पांडे का सॉफ्ट पेस्टल लुक ट्राई कर सकती हैं. अनन्या ने अपने इस लुक के लिए ब्लू पेस्टल अनारकली सूट को चुना है. वाइट डिलेलिंग वाले इस आउटफिट के साथ अनन्या ने पर्ल और गोल्डन जूलरी को स्टाइल किया है.  Image Credits - Instagram

विज्ञापन

सोनम बाजवा का मिरर वर्क लहंगा

 सोनम बाजवा का मिरर वर्क लहंगा 5 / 6

एक्ट्रेस सोनम बाजवा का यह मिरर वर्क ऑरेंज लंहगा गरबा या डांडिया खेलने के लिए परफेक्ट है. आप इस तरह का आउटफिट अपने लिए चुन सकती हैं. सुंदर मिरर वर्क वाले दुपट्टे के कोंट्रास्ट का चोकर और हरे रंग की चूड़ियां सोनम के लुक को कोम्प्लिमेंट कर रहे हैं.  Image Credits - Instagram

शनाया कपूर का मल्टीकलर्ड देसी लुक

 शनाया कपूर का मल्टीकलर्ड देसी लुक 6 / 6

शनाया कपूर के इस मल्टीकलर्ड देसी लुक के क्या कहने. शनाया ने फुल स्लीव के ब्लाउज के साथ लहंगा पहना है. शनाया के लुक की खासियत उनका लहंगा है जिसमें शनाया ने इयरकफ्स और नोजपिन पहनी है और गले में हैवी चोकर कैरी किया है.  Image Credits - Instagram  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन