Team India Probale T20I Squad: भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इसके बाद टीम इंडिया की सबसे मुश्किल परीक्षा शुरू होगी. भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. दोनों देशों के बीच 5 वनडे, 5 T20I और 2 टेस्ट मैचों का आयोजन होना है. बता दें कि अगले 24 घंटे के अंदर प्रज्ञान ओझा के नेतृत्व वाली चयन समिति की बैठक होने वाली है. इसमें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और T20I स्क्वाड का चयन होगा. T20I टीम पर सभी की नजरें हैं, क्योंकि जसप्रीत बुमराह के सिलेक्शन पर सस्पेंस है, वहीं एशियन गेम्स में औसत प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी की जगह पर भी सवाल हैं. आइए भारत के संभावित T20I स्क्वाड पर नजर डालते हैं.
न्यूजीलैंड दौरे पर कैसा होगा भारत का T20I स्क्वाड?
भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत T20I सीरीज से होने जा रही है. दोनों देशों के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज होगी, जिसका आगाज 22 अक्टूबर से होने वाला है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के प्रमुख ओपनर हो सकते हैं, वहीं वैभव सूर्यवंशी बैकअप ओपनर के रूप में स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं.
ईशान किशन, तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर पर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी का भार होगा. हार्दिक पांड्या T20I सीरीज तक संभवतः फिट नहीं होंगे. ऐसे में शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर स्क्वाड में शामिल किए जा सकते हैं. वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर चुने जा सकते हैं.
न्यूजीलैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजों को सपोर्ट मिलता है. ऐसे में चयनकर्ता स्क्वाड में 4 प्रॉपर तेज गेंदबाजों को चुन सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को T20I सीरीज से आराम किया जा सकता है. अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव को मौका मिल सकता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी यही तीनों गेंदबाज स्क्वाड का हिस्सा हैं.
हर्षित राणा की स्क्वाड में वापसी हो सकती है, लेकिन फिटनेस के आधार पर उनके सीरीज में हिस्सा लेने को लेकर फैसला किया जा सकता है. अगर हर्षित सीरीज की शुरुआत तक फिट नहीं होते हैं, तो यश ठाकुर को स्क्वाड में जगह दी जा सकती है. जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार था.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का संभावित T20I स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (wk), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और मयंक यादव.
IND vs NZ, T20I सीरीज का शेड्यूल
- पहला T20I: 22 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
- दूसरा T20I: 24 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
- तीसरा T20I: 27 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
- चौथा T20I: 30 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
- पांचवां T20I : 1 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)
ये भी पढ़ें:- हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, भावुक पोस्ट डालकर किया चौंकाने वाला ऐलान