
Asia Cup 2025 के लिए फाइनल हुए इन 17 खिलाड़ियों के नाम! बुमराह जमाएंगे रंग, गिल को भी मिलेगा चांस
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Asia Cup 2025: एशिया कप का काउंटडाउन चालू हो चुका है। 9 सितंबर से यूएई की धरती पर 8 टीमों के बीच जबरदस्त घमासान का आगाज होगा। टीम इंडिया को इस बार भी खिताब के लिए फेवरेट माना जा रहा है। हालांकि, अभी टीम का ऐलान होना बाकी है।
एशिया कप का फॉर्मेट इस बार टी-20 वाला है, तो टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। लंबे समय बाद यह पहला मौका होगा, जब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में शिरकत करेगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जसप्रीत बुमराह एशिया कप में रंग जमाते हुए नजर आएंगे। वहीं, सिलेक्टर्स शुभमन गिल को भी टी-20 टीम में लाने पर विचार कर रहे हैं। खबरें ऐसी भी हैं कि गिल को सूर्या का डिप्टी भी बनाया जा सकता है।
अभी उपकप्तान की जिम्मेदारी अक्षर पटेल के पास है। चोटिल होने के चलते ऋषभ पंत टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। संजू सैमसन विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद होंगे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: