T20 World Cup 2024 IND Vs USA
विज्ञापन

IND Vs USA: 11 हिंदुस्तानी बनाम 6 हिंदुस्तानी...India Vs Mini India, कौन किस पर पड़ेगा भारी?

T20 World Cup 2024 IND Vs USA: भारत और यूएसए के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले के लिए फैंस भी तैयार हैं। इस मैच को India Vs Mini India का टैग भी दिया जा रहा है, क्योंकि विपक्षी टीम में भी 6 भारतीय मूल के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

T20 World Cup 2024 IND Vs USA: आज विश्व कप में भारत और यूएसए के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। इस मैच में जहां एक तरफ 11 हिंदुस्तानी होंगे वहीं दूसरी तरफ भी विपक्षी टीम में 6 हिंदुस्तानी होंगे। इस मैच को एक टैग भी दिया जा रहा है India Vs Mini India. दरअसल अमेरिका की टीम में 8 भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं लेकिन इस विश्व कप में 6 खिलाड़ी लगातार खेल रहे हैं। यूएसए टीम की कमान भी भारतीय मूल के मोनांक पटेल के हाथों में है। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है।

जो भी टीम इस मैच को जीत जाएगी वो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। अभी तक इस विश्व कप में इन दोनों टीमों ने एक भी मैच नहीं हारा है। वहीं टीम इंडिया इस मुकाबले में अमेरिका को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी, क्योंकि यूएसए दूसरे मैच में पाकिस्तान को धूल चटा चुकी है।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ