हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: राज्यसभा चुनाव में 'खेल' करने वालों की जाएगी विधायकी! अखिलेश यादव लेंगे बड़ा फैसला

Samajwadi Party Rebel MLAs : यूपी के लोकसभा नतीजों ने सबको चौंका दिया। समाजवादी पार्टी ने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पछाड़ दिया, जिससे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया। अब अखिलेश यादव बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav Action Rebel MLA : यूपी के लोकसभा नतीजों से समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश अखिलेश का कॉन्फिडेंस बढ़ गया है। चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा, जबकि सपा की साइकिल खूब दौड़ी। फिलहाल, अखिलेश यादव लंदन में हैं और वहां से लौटते ही वे बड़ा फैसला ले सकते हैं। आइए वीडियो के जरिए समझते हैं कि क्या है पूरा मामला?

लोकसभा चुनाव के बाद यूपी का राजनीतिक माहौल बदला बदला नजर आ रहा है। राज्यसभा चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले सपा विधायकों की अब खैर नहीं है। अखिलेश यादव बागी विधायकों के खिलाफ बड़ा फैसला ले सकते हैं। वे यूपी विधानसभा के अध्यक्ष से मुलाकात कर विधायकों की सदस्यता खत्म करने की सिफारिश कर सकते हैं। सपा के ऐसे 7 विधायक हैं, जिनकी विधानसभा की सदस्यता जा सकती है। हालांकि, अभी पल्लवी पटेल को लेकर फैसला नहीं हुआ है। अगर सपा उनके खिलाफ याचिका देगी तो उनकी भी विधायकी जा सकती है, क्योंकि उन्होंने भी लोकसभा चुनाव के दौरान कई बार असदुद्दीन ओवैसी के साथ मंच साझा किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola