Kumbh Horoscope 2025
विज्ञापन

Video: शनि-बृहस्पति की कृपा से इस राशिवालों के रिश्ते में आएगी मजबूती, बढ़ेगी आमदनी

Kumbh Horoscope 2025: सितंबर माह में शनि और बृहस्पति गोचर का शुभ प्रभाव कुंभ राशिवालों के ऊपर पड़ेगा, जिस कारण इन्हें सफलता मिलेगी। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कुंभ राशि के सितंबर माह के राशिफल और सावधानियों के बारे में।

Kumbh Horoscope 2025: शनि और बृहस्पति, दोनों ही एक-दूसरे से भिन्न ग्रह हैं। शनि को जहां दुख, बीमारी, आयु और कर्म का दाता माना जाता है, वहीं, गुरु यानी बृहस्पति को ज्ञान, धन, शिक्षा, संतान, भाग्य, धर्म, दान, पुण्य और विवाह का दाता माना गया है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इन दोनों ग्रह की विशेष कृपा कुंभ राशिवालों को सितंबर 2025 में प्राप्त होगी। दरअसल, सितंबर में बृहस्पति कुंभ राशिवालों के पंचम भाव में रहेंगे, जो शुभ फल प्रदान करेंगे। जहां कुछ लोगों के रिश्तों में मजबूती आएगी, वहीं कई लोगों को संतान, शिक्षा और निवेश से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इसके अलावा आमदनी में बढ़ोतरी होने के भी योग हैं।

वहीं, शनि देव इस महीने आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिससे बचत बढ़ेगी और आर्थिक स्थिरता आएगी। साथ ही आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि शनि और बृहस्पति के अलावा कुंभ राशिवालों को सितंबर माह में और किसी ग्रह से लाभ होगा या नहीं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ