Kubbra Sait
विज्ञापन

वन नाइट स्टैंड से मशहूर एक्ट्रेस को मिला लाइफ टाइम लेसन, हुईं प्रेग्नेंट; चुप-चाप करवाया एबॉर्शन

Kubbra Sait Abortion: एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने अपने एबॉर्शन पर चुप्पी तोड़ी है। वन नाइट स्टैंड से एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गई थीं और फिर उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा।

Kubbra Sait Abortion: ‘सेक्रेड गेम्स’ फेम एक्ट्रेस कुब्रा सैत एक ऐसी गलती कर बैठी थीं, जिसका उन्हें बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा था। अब एक्ट्रेस ने खुद अपनी उस गलती पर बड़ा खुलासा किया है। कुब्रा सैत ने कबूला है कि उन्होंने वन नाइट स्टैंड किया था और उसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थीं। बिना शादी के प्रेग्नेंट होने पर एक्ट्रेस को अकेले जाकर एबॉर्शन करवाना पड़ा था। इसके बाद वो दोस्त के गले लग फूट-फूटकर रोईं थीं।

कुब्रा सैत को इस गलती से पूरी जिंदगी का सबक मिल गया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कुब्रा सैत ने रिवील किया है कि एबॉर्शन का असर उनकी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ा था। एक्ट्रेस का कहना है कि उस वक्त वो बेहद कमजोर महसूस कर रही थीं। कुब्रा सैत को उस वक्त ऐसा लग रहा था, जैसे उनमें ताकत ही नहीं है। वो खालीपन महसूस कर रही थीं और उन्हें लग रहा था जैसे वो इसके लायक नहीं हैं। हालांकि, बाद में कुब्रा को अहसास हुआ कि उन्होंने खुद के लिए सही फैसला लिया था और वो इसकी इज्जत करती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ