हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टी-20 और वनडे की तरह टेस्ट क्रिकेट में 'हिट' नहीं हो रहे रोहित शर्मा? बेंगलुरु के बाद पुणे में भी नहीं खुला खाता

बेंगलुरु के बाद पुणे में भी रोहित शर्मा पहली पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हिटमैन को टिम साउदी ने चारों खाने चित किया। टेस्ट क्रिकेट में रोहित की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी साफतौर पर नजर आई है।

विज्ञापन
Rohit Sharma

Rohit Sharma Duck: पुणे टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप रहे। हिटमैन को टिम साउदी ने बेहरतीन गेंद पर क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। रोहित 8 गेंदों का सामना करने के बाद साउदी के हाथ से निकली अगली बॉल पर चारों खाने चित हो गए। इस सीरीज में यह दूसरा मौका है जब हिटमैन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। बेंगलुरु में भी साउदी ने ही रोहित को कुछ इसी तरह चलता किया था। वनडे और टी-20 में तो रोहित के बल्ले से कई बड़ी पारियां निकली हैं, लेकिन टेस्ट में हिटमैन उस कदर छाप नहीं छोड़ सके हैं।

साल 2024 में रोहित ने अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 18 पारियों में भारतीय कप्तान के बल्ले से 32.41 की औसत से 551 रन निकले हैं। 18 इनिंग्स में रोहित ने 2 शतक और दो अर्धशतक जमाए हैं। हिटमैन के बल्ले से रन तो आ रहे हैं, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में लगातार नाकाम हो रहे हैं। इसके साथ ही टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी भी साफतौर पर नजर आई है।

ये भी पढ़ें;- IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में ओवर कॉन्फिडेंट थी टीम इंडिया? आर अश्विन ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola