IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में ओवर कॉन्फिडेंट थी टीम इंडिया? आर अश्विन ने किया बड़ा खुलासा

R Ashwin: न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया को आठ विकेट से करारी हार मिली। इस मैच को लेकर अब भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने बड़ा खुलासा किया है।

Team India

Team India

Indian Cricket Team: टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर लंबे समय से अजेय है। यही कारण है कि पिछले 12 सालों से कोई भी टीम उनके किले को भेदने में सफल नहीं हो पाई है। इस दौरान कई टीमें भारत आईं और खाली हाथ लौंटी। टीम इंडिया घरेलू परिस्थितियों को अच्छी तरह समझती है और यह वजह है कि वह विपक्षी टीमों के खिलाफ निर्ममता दिखाती है। हालांकि कीवी टीम ने बेंगलुरु टेस्ट में जीत दर्ज करके भारत को चौंका दिया। पहले टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा ने जब पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया तो वह बहुत कॉन्फिडेंट लग रहे थे। यहां कीवी टीम ने इस स्थिति का पूरा फायदा उठाया। इसको लेकर अब भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत का पुणे टेस्ट से केएल राहुल को बाहर करना क्या सही है फैसला?

विज्ञापन

विज्ञापन

पुणे में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले अश्विन ने इस पर बात की। उन्होंने यहां यह कहकर बड़ा धमाका कर दिया कि भारत शायद अति आत्मविश्वास में था, क्योंकि उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम को कम करके आंका था। उन्होंने कहा, ‘जाहिर है, यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि हम किस स्थिति में हैं, खास तौर पर उस सीरीज में। आप किस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं और आप अपना काम कैसे करते हैं। आप छोटे-मोटे बदलाव करेंगे। आप किस तरह की गेंदबाजी करना चाहते हैं, इसके लिए एक निश्चित खाका होता है। मैं किस तरह की फुटेज देखता हूं? मैं हर दिन या मैच के बाद अपने प्रदर्शन पर दोबारा गौर करता हूं। यह समझकर कि क्या बेहतर किया जा सकता है।’

विज्ञापन

हर जगह की अलग-अलग शर्तें होती हैं- अश्विन

अश्विन ने आगे कहा, ‘जब भी आपको लगता है कि आप अजेय हैं तो खेल आपको विनम्र बना देता है। भारत जैसे देश में खेलने में समस्या बहुत बड़ी है, क्योंकि हर जगह की अलग-अलग शर्तें होती हैं। उदाहरण के लिए कुछ जगहों पर ओवर स्पिन के लिए शायद ही कुछ हो। बेंगलुरु उन जगहों में से एक है, जहां ओवर स्पिन के लिए बहुत कुछ नहीं है। आपको चीजों को जल्दी से पहचानना चाहिए और उन्हें बड़े पैमाने पर लागू करना चाहिए।’

दूसरे टेस्ट में भारत ने किए तीन बदलाव

पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में तीन बदलाव किए हैं। टीम ने तीन बदलाव करते हुए केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की जगह क्रमश: शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को मौका दिया। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ, जहां मैट हेनरी की जगह मिचेल सेंटनर को मौका मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ