Bihar gang war in hospital
विज्ञापन

पटना पारस हॉस्पिटल के CCTV में दिखे बेखौफ हत्यारे, वार्ड में घुस बरसाईं गोलियां

Patna Paras Hospital shootout: पटना के पारस हॉस्पिटल में 5 बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हॉस्पिटल के सीसीटीवी में पांचों आरोपियों का वीडियो कैद हो गया है। जिसमें वे हॉस्पिटल की गैलरी से कमरे में घुसते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस को कमरे से गोलियों के 12 खोखे बरामद हुए हैं।

Bihar gang war in hospital: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। पटना के पारस हॉस्पिटल में 5 बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान चंदन मिश्रा के तौर पर हुई है। जो पैरोल पर इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती था।

हॉस्पिटल के सीसीटीवी में चारों आरोपियों का वीडियो कैद हो गया है। जिसमें वे हॉस्पिटल की गैलरी से कमरे में घुसते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस को कमरे से गोलियों के 12 खोखे बरामद हुए हैं। मामले में फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। घटना को लेकर एसएसपी ने कहा कि चंदन मिश्रा कुख्यात अपराधी था। उसके विरोधी गुट के बदमाशों ने उस पर गोलियां चलाई हैं। जल्द ही बदमाशों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ