हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: पीएम किसान और धन-धान्य कृषि योजना में करोड़ों की सौगात, प्रधानमंत्री ने की कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत

Video: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को भारत सरकार ने पिछले महीने ही मंजूरी दी थी। इस योजना को आने वाले समय में 100 जिलों में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर आप पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बात की है। पीएम ने कहा कि किसानों के हित में काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Photo Credit- ANI

Video: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों किसान भाई-बहनों को किस्त की सौगात दी। पीएम ने 20 हजार करोड़ से ज्यादा की धनराशि जारी की है। पीएम ने इस दौरान कहा कि धन-धान्य योजना पर 24000 रुपये खर्च किए जाएंगे। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मैं आप सभी को देश के किसानों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आने वाले दिनों में रोजगार मेला समेत कई और आयोजन भी होने वाले हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘हमारी सरकार निरंतर किसानों की खुशहाली के लिए काम कर रही है।’

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का जिक्र किया। इसकी शुरुआत पिछले महीने ही की गई है। इसके लिए सरकार 24000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कहा जा रहा है कि इससे देश के 1.7 करोड़ किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावा भी प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में और भी कई जानकारियां साझा कीं। इस वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

ये भी देखें: Video: काटे गए वोटरों के नाम की लिस्ट जारी की जाए, विपक्ष ने उठाई मांग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola