
Video: 31 अगस्त से पहले इस राशि के लोग न लें उधार, मंगल-सूर्य बढ़ाएंगे कष्ट
Written By Pandit Suresh Pandey

Written By Pandit Suresh Pandey
Mithun Rashifal 2025: आने वाले कुछ दिन यानी 31 अगस्त 2025 तक का समय आर्थिक दृष्टि से कई राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। खासकर बुध ग्रह की राशि मिथुन के जातकों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। सूर्य गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण आय में अनिश्चितता रहेगी। साथ ही रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा कोई भुगतान अटक सकता है। वहीं, नौकरीपेशा जातकों को सैलरी मिलने में देरी हो सकती है। हालांकि इस दौरान आपके खर्चे कम नहीं होंगे।
मंगल का भी आपके ऊपर अशुभ प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए आने वाले कुछ दिनों तक पैसों के मामले में सतर्क रहेंगे। किसी भी तरह का जोखिम न लें। खासकर कोई बड़ा निवेश करने, उधार देने और बड़ा लोन लेने से बचें। यदि आप जानना चाहते हैं कि मिथुन राशि के जातकों को 31 अगस्त 2025 तक और किन-किन ग्रहों के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: शादी-कारोबार और सेहत से जुड़ी हर समस्या होगी दूर, पंडित सुरेश पांडेय से जानें गायत्री मंत्र से जुड़े उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: