---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: शादी-कारोबार और सेहत से जुड़ी हर समस्या होगी दूर, पंडित सुरेश पांडेय से जानें गायत्री मंत्र से जुड़े उपाय

Kaalchakra Today: हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र को महामंत्र माना गया है, जिसके उचित प्रयोग से व्यक्ति को अपनी कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं गायत्री मंत्र के महत्व और इससे जुड़े उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Kaalchakra Today 17 August 2025: गायत्री मंत्र को बेहद शक्तिशाली माना जाता है। गीता में भगवान कृष्ण ने खुद कहा है कि मंत्रों में मैं गायत्री मंत्र हूं। शास्त्रों में गायत्री को वेद माता कहा गया है। जबकि अथर्ववेद में गायत्री को आयु, संतान, कीर्ति, विद्या, धन और ब्रह्मतेज प्रदान करने वाली देवी कहा गया है। गायत्री मंत्र में 24 अक्षर हैं, जो शरीर की 24 अलग-अलग ग्रंथियों को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा गायत्री मंत्र के जाप से शरीर के 7 चक्रों और 72,000 नाड़ियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से गायत्री मंत्र का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करता है तो उसे अपनी कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको गायत्री मंत्र से जुड़े उपायों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---
  • खराब सेहत से छुटकारा पाने का उपाय

जो लोग नियमित रूप से सुबह-शाम 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करते हैं, उनका ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और त्वचा की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दरअसल, गायत्री मंत्र के जाप से शरीर में वाइब्रेशन होता है, जिसका दिमाग और मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में एकाग्रता और याददाश्त मजबूत होती है। साथ ही शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है।

  • विरोधियों से मुक्ति पाने का उपाय

यदि आपको विरोधी परेशान कर रहे हैं तो रविवार, मंगलवार या अमावस्या को लाल कपड़े पहनकर मां गायत्री का ध्यान करते हुए गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय से आपको अपने विरोधियों से छुटकारा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सूर्य की कृपा से 2 राशियों की लव लाइफ में सुधार होना पक्का, जीवनसाथी का मूड रहेगा रोमांटिक

  • तरक्की पाने का उपाय

कारोबार में अगर बार-बार नुकसान हो रहा है तो शुक्रवार को पीले रंग के कपड़े पहनकर हाथी पर विराजमान गायत्री माता का ध्यान करते हुए गायत्री मंत्र के आगे और पीछे ‘ऐं हृीं श्रीं’ का संपुट लगाकर जाप करें। इससे आपको मां सरस्वती, मां भुवनेश्वरी और मां लक्ष्मी तीनों की कृपा प्राप्त होगी। ये उपाय वो लोग भी कर सकते हैं, जिनकी नौकरी नहीं लग रही है या आमदनी बहुत कम है।

---विज्ञापन---
  • वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति पाने का उपाय

जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में बहुत ज्यादा परेशानियां चल रही हैं, वो सोमवार को सुबह पीले रंग के कपड़े पहनकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके गायत्री मंत्र के आगे और पीछे ‘हृीं’ बीच मंत्र का जाप करें। इस उपाय से आपके वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी। साथ ही घर-परिवार में खुशियों का वास होगा।

यदि आप गायत्री मंत्र से जुड़े और उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Surya Budh Yuti: 17 सितंबर से चमक उठेगा 3 राशियों की किस्मत का सितारा, कन्या राशि में होगा सूर्य-बुध का मिलन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 17, 2025 10:23 AM

End of Article

About the Author

Pandit Suresh Pandey

पंडित सुरेश पांडेय देश के प्रसिद्ध प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और ज्योतिषी हैं, जो कि मां विंध्यवासिनी के अनन्य भक्त हैं। पिछले 50 वर्षों से पंडित जी ज्योतिष की सेवाएं दे रहे हैं। अपनी गहरी ज्योतिषीय समझ और ज्ञान के कारण पंडित सुरेश पांडेय को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनकी सलाह से हजारों लोग जीवन के अलग-अलग पहलुओं में सही मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। साल 2011 से पंडित सुरेश पांडेय News24 के साथ जुड़े हुए हैं, जहां वो रोजाना 'कालचक्र' नामक कार्यक्रम करते हैं। पंडित सुरेश पांडेय 'कालचक्र' कार्यक्रम में ज्योतिषीय सलाह और उपाय बताते हैं।

Read More

Nidhi Jain

पंडित सुरेश पांडेय देश के प्रसिद्ध प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और ज्योतिषी हैं, जो कि मां विंध्यवासिनी के अनन्य भक्त हैं। पिछले 50 वर्षों से पंडित जी ज्योतिष की सेवाएं दे रहे हैं। अपनी गहरी ज्योतिषीय समझ और ज्ञान के कारण पंडित सुरेश पांडेय को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनकी सलाह से हजारों लोग जीवन के अलग-अलग पहलुओं में सही मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। साल 2011 से पंडित सुरेश पांडेय News24 के साथ जुड़े हुए हैं, जहां वो रोजाना 'कालचक्र' नामक कार्यक्रम करते हैं। पंडित सुरेश पांडेय 'कालचक्र' कार्यक्रम में ज्योतिषीय सलाह और उपाय बताते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola