हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: लोकसभा चुनाव का शेड्यूल वायरल, चुनाव आयोग ने कहा- हम व्हाट्सएप मैसेज नहीं करते

Lok sabha election 2024: सोशल मीडिया पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक शेड्यूल वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों ने इस पर कमेंट करने शुरू किए और चुनाव आयोग को टैग किया। चुनाव आयोग ने इस शेड्यूल को फर्जी करार दिया है। आयोग के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल चुनाव तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव का सभी को इंतजार है, इसी बीच इंटरनेट पर आए दिन इसकी तारीखों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में व्हाट्सएप पर चुनावों को लेकर एक शेड्यूल वायरल हो रहा है। जब यह लिस्ट चुनाव आयोग के पास पहुंचा तो आयोग ने इसका खंडन किया है। भारतीय चुनाव आयोग ने इस फर्जी शेड्यूल पर कहा कि चुनाव शेड्यूल की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस से की जाती है।

चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा कि चुनाव डेट का ऐलान टेक्स्ट और व्हाट्सएप मैसेज से नहीं किया गया है। इससे पहले भी चुनाव आयोग का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद आयोग ने स्पष्टीकरण दिया था कि उसने सभी राज्यों को अप्रैल में लोकसभा चुनाव की संभावित डेट मानकर चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। फिलहाल चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola