
भाजपा को झटका, सांसद बेटे के बाद बीरेंद्र सिंह भी थाम रहे कांग्रेस का हाथ, देखिए Video
Edited By Gaurav Pandey

Edited By Gaurav Pandey
Birendra Singh To Join Congress : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा के हिसार से भाजपा सांसद ब्रजेंद्र सिंह बीते दिनों कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं, अब उनके पिता बीरेंद्र सिंह भी कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भाजपा से इस्तीफा पहले ही दे दिया था। आज वह आधिकारिक रूप से कांग्रेस का हिस्सा बनने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि चौधरी बीरेंद्र सिंह ने अक्टूबर 2023 में जींद में हुई एक रैली के दौरान ही इसको लेकर भाजपा को अल्टीमेटम दे दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ अपना गठबंधन आगे भी बनाए रखा तो मुझे पार्टी को अलविदा कहना पड़ेगा। बता दें कि जजपा हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पार्टी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: