हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2026: कौन हैं RCB के रसिख सलाम डार? जिन्होंने LSG के खिलाफ 4 विकेट लेकर मचाया हाहाकार

Who is Rasikh Salam Dar: RCB के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने LSG के खिलाफ मुकाबले में 4 विकेट लेकर सनसनी मचा दी है. रसिख ने अपने स्पेल में सिर्फ 24 रन खर्च करके चार अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और लखनऊ के बैटिंग लाइनअप को तहस-नहस कर दिया.

विज्ञापन
Rasikh Salam Dar

IPL 2026, RCB vs LSG: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा जमा लिया. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रसिख सलाम डार ने अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया. 26 साल के रसिख ने इस मैच में नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल 4 विकेट लेकर सिर्फ 24 रन दिए. उन्होंने एडन मार्करम, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी और आवेश खान जैसे अहम बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उनके इस घातक स्पेल की बदौलत आरसीबी ने LSG को सिर्फ 146 रनों पर रोक दिया और फिर 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

इस शानदार प्रदर्शन से रसिख सलाम सुर्खियों में आ गए हैं और फैंस उनके बारे में जानना चाहते हैं. रसिख का जन्म 5 अप्रैल 2000 को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुआ था. वह जम्मू-कश्मीर से IPL खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने. अपनी तेज गति और सटीक लाइन-लेंथ के लिए मशहूर रसिक पहले जम्मू-कश्मीर की घरेलू टीम से खेलते थे, लेकिन अब वे बड़ौदा की टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने अब तक खेले 43 टी20 मैचों में 51 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/31 रहा है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

ये भी पढे़ं- IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, 36 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola