'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान

हिंदुओं को लेकर भाजपा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव ने विवादित बयान देकर सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है. उन्होंने एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू युवाओं को शादी करके 5 बच्चे पैदा करने चाहिए.

Gajendra Singh Patel | BJP MP | Controversial Statement

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. Credit- @gajendra4bjp

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के खरगोन-बड़वानी से भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल ने हिंदुओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने हिंदू युवाओं से अपील की है कि वे 5 बच्चे पैदा करें और हथियार भी रखें. शुक्रवार देर रात एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया और कहा कि वे सनातनी हैं, इसलिए वे यह कहने से नहीं डरते हैं कि हिंदुओं को शादी करके 5 बच्चे पैदा करने चाहिए. क्योंकि सनातनी समुदायों में जन्म दर 1.9 प्रतिशत रह गई है. आज 4 बच्चों में से एक हिंदू होता है और बाकी 3 दूसरे समुदायों के होते हैं. सियासी गलियारों में उनके बयान की यह कहते हुए चर्चा की जा रही है कि भाजपा सांसद का दूसरे समुदाय कहने का मतलब मुस्लिम समुदाय है.

1947 से 1967 के बीच के दौर का हवाला दिया

भाजपा सांसद पटेल ने कहा कि आज जन्म दर के आंकड़े इतने गड़बड़ा गए हैं कि एक कम्युनिटी की जन्म दर 1.9 प्रतिशत है तो दूसरी कम्युनिटी की जन्म दर 2.9 प्रतिशत है. जबकि 1947 से 1967 के बीच हालात अलग थी. आजादी के बाद और 2011 की जनगणना के बाद एक कम्युनिटी में आबादी का ग्राफ तेजी से नीचे गया, जबकि दूसरे समुदाय की आबादी बढ़ती जा रही है. 1947 से 1967 के बीच परिवार बड़े होते थे, क्योंकि तब लोग 4 से 7 बच्चे पैदा पैदा करते थे. 20, 21 या 22 की उम्र में शादी भी कर लेते थे. लेकिन आज लोग 40 की उम्र तक भी शादी नहीं करते और केवल एक बच्चा पैदा करना सही समझते हैं.

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई का जिक्र किया

भाजपा सांसद पटेल ने समाज और परिवार को मजबूत करने का मंत्र भी दिया. उन्होंने कहा कि जिम और पारंपरिक कुश्ती के लिए अखाड़े बनाए जाने चाहिए. इलाके का प्रतिनिधित्व कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई करते हैं, लेकिन जब भी मुश्किल वक्त आता है तो ‘सनातनी’ ही एक-दूसरे की मदद करेंगे, न कि कांग्रेस. मां दुर्गा की भक्ति करते हैं तो उनकी तरह हथियार धारण करना भी आना चाहिए, यानी हथियार रखने चाहिए. युवाओं को DJ, ड्रग्स और दहेज को गंभीरता को लेना चाहिए. आज DJ पर डांस करने वाले युवा ‘सनातनी’ ही होते हैं और 60 प्रतिशत तो नशे में होते हैं. समाज की मजबूती के लिए नशा छोड़ना होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ