भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन

भारत, म्यांमार और इंडोनेशिया में आज सुबह भूकंप आया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. भूकंप के सबसे तेज झटके इंडोनेशिया में लगे, जहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 रही. वहीं भारत में भूकंप की तीव्रता 2 से 3 के बीच मापी गई.

Earthquake | indonesia | India

इंडोनेशिया में सितंबर महीने में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. (Credit- X/ANI)

भारत, इंडोनेशिया और म्यांमार में देर रात से आज सुबह तक कई शहरों भूकंप के झटके लगे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने भूकंप आने की पुष्टि की और बताया कि इंडोनेशिया में आज सुबह 5:07 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई. भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला. इससे पहले देररात 11:42 बजे म्यांमार में भूकंप आया, जिसके झटकों की तीव्रता 4.6 मापी गई थी. भारत के त्रिपुरा और मध्य प्रदेश राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. त्रिपुरा के धलाई में रात 12:57 बजे 3.8 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 30 किलोमीटर की गहराई थी था. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में रात 1:16 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप आया.

विज्ञापन

इंडोनेशिया में डरकर घरों से बाहर निकले लोग

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भारत, इंडोनेशिया और म्यांमार में भूकंप से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. न किसी के घायल होने या किसी की जान जाने की खबर है. न किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर है, लेकिन भूकंप के झटके लगने से इंडोनेशिया के लोगों में दहशत फैली हुई है. क्योंकि झटके इतनी तेजी से लगे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे और कई घंटों तक सड़कों पर ही रहें. इंडोनेशिया की सरकार ने फील्ड में राहत और बचाव टीमों का उतार दिया है, जो भूकंप से प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रहे हैं. साथ ही सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक न हों और आपात स्थिति में इमरजेंसी नंबरों पर कॉल करें.

विज्ञापन

भूकंप के जोरदार झटके लगें तो क्या करें लोग

भूकंप वैज्ञानिकों ने भूकंप आने पर हड़बड़ाने की बजाय समझदारी से काम लेने सलाह दी है. भूकंप के झटके लगने पर घबराना नहीं चाहिए, बल्कि सुरक्षित जगह पर जाना चाहिए. घर या ऑफिस में हैं तो भूकंप आते ही मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे छिप जाएं और उसके करकर मजबूती हाथों से पकड़ लें. अपने सिर और गर्दन को हाथों से कवर करें. खिड़कियों, शीशों और भारी सामान से दूर रहें. लिफ्ट के अंदर तो कतई न जाएं. बाहर हैं तो बिल्डिंगों, पेड़ों, बिजली के खंभों और तारों से दूर हट जाएं. ड्राइविंग कर रहे हैं तो गाड़ी को सुरक्षित जगह पर रोकें और झटके रुकने तक अंदर ही रहें. अफवाहों पर भरोसा न करें और सरकारी अपडेट्स पर ही ध्यान दें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ