---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, 36 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Rubel Hossain Retirement: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 36 साल के रुबेल ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की.

---विज्ञापन---

Rubel Hossain Retirement: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 36 साल के रुबेल अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और अपने करियर में क्रिकेट के तीन प्रारुपों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया. रुबेल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की और इसके साथ ही उनके शानदार करियर का अंत हो गया.

रुबेल हुसैन ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

रुबेल हुसैन ने बुधवार (15 अप्रैल) को फेसबुक पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान किया. रुबेल ने कहा कि बांग्लादेश के लिए खेलना उनके लिए सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक भावना थी और टीम की जर्सी हमेशा उनके दिल के करीब रहेगी. रुबेल ने लिखा, “मैंने बांग्लादेश के लिए 27 टेस्ट, 104 वनडे इंटरनेशनल और 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. राष्ट्रीय टीम मेरी भावनाएं हैं, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब अलविदा कहना पड़ता है.”

---विज्ञापन---

हालांकि, वह अभी क्रिकेट से पूरी तरह दूर नहीं हो रहे हैं. रुबेल ने साफ कहा कि उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर समाप्त हो गया है, लेकिन वे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- MI vs PBKS: क्या मुंबई रोक पाएगी पंजाब का विजय रथ? जानें प्लेइंग 11, हेड टू हेड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

रुबेल हुसैन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

रुबेल हुसैन के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में बांग्लादेश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने करियर में उन्होंने 27 टेस्ट, 104 वनडे और 28 टी20I मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 36, 129 और 28 विकेट हासिल किए. उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी आखिरी इंटरनेशनल सीरीज खेली थी. उनकी सबसे यादगार परफॉर्मेंस की बात करें, तो वो 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ उनका खतरनाक स्पेल ही रहेगा.

---विज्ञापन---

उस मैच में उन्होंने 4 विकेट लेकर इंग्लैंड को हिला दिया था और बांग्लादेश को पहली बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचाया था. उस मुकाबले में 275 रन डिफेंड करते हुए बांग्लादेश दबाव में था, लेकिन रुबेल ने गेम पलट दिया. उन्होंने 145 km/h से ज्यादा स्पीड पर गेंदबाजी करते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसनको लगातार गेंदों पर आउट कर दिया. आईसीसी ने भी इस स्पेल को टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस में गिना था.

ये भी पढ़ें- VIDEO: मिचेल मार्श ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर जड़ा 102 मीटर का दनदनाता छक्का, मुंह ताकती रह गई RCB

First published on: Apr 15, 2026 09:50 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola