vaibhav sooryavanshi saim ayub
विज्ञापन

IND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद पाकिस्तान के सैम अयूब ने की बेवकूफी, बचकाना सेलिब्रेशन वायरल

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में मैच के दौरान सैम अयूब ने बेवकूफी भरा सेलिब्रेशन किया. वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद उनका बचकाना सेलिब्रेशन वायरल हो रहा है.

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल मैच खेला जा रहा है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को अच्छी शुरुआत मिली और उन्होंने दो छक्के भी जड़े. इसके बाद वैभव से बड़ी गलती हो गई और वह सैम अयूब की गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे. वैभव ने गोल्ड मेडल मैच में सिर्फ 15 रन बनाए. वैभव का विकेट झटकने के बाद सैम अयूब का बेवकूफी भरा सेलिब्रेशन काफी वायरल हो रहा है.

सैम अयूब ने किया बचकाना सेलिब्रेशन

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. कई दिग्गज इसी वजह से उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं. पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी भी वैभव से प्रभावित हैं. इसके बावजूद सैम अयूब ने गोल्ड मेडल मैच में वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद उनका मजाक उड़ाया. उन्होंने ‘बच्चे’ का इशारा करके सेलिब्रेट किया. नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े अभिषेक शर्मा ने सूझबूझ दिखाई और वैभव सूर्यवंशी को जवाब देने के बजाय पवेलियन लौटने की सलाह दी. इसी वजह से मामला ज्यादा बड़ा नहीं बन पाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ