Asian Games 2026

Asian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी

Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है. वहीं, फैंस के मन में सवाल है कि गोल्ड जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

Asian Games 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीत लिया है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 211 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 192 रन बना सकी. गोल्ड जीतने के साथ भारत ने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया. हालांकि, अब सवाल है कि क्या इस गोल्ड के लिए खिलाड़ियों को प्राइज मनी भी मिलेगी? एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर कितनी प्राइज मनी मिलती है? तो आपको बता दें कि एशियन गेम्स और ओलंपिक जैसे मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट में आयोजकों की ओर से आमतौर पर सिर्फ मेडल दिए जाते हैं और अलग से कोई प्राइज मनी का ऐलान नहीं किया जाता. हालांकि, खिलाड़ियों को केंद्र सरकार, राज्य सरकार और संबंधित खेल संघों की ओर से पुरस्कार राशि मिल सकती है.

विज्ञापन

केंद्र सरकार की प्रोत्साहन योजना के तहत ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 75 लाख रुपये, सिल्वर पर 50 लाख और ब्रॉन्ज पर 30 लाख रुपये दिए जाते हैं. वहीं, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड के लिए 30 लाख, सिल्वर के लिए 20 लाख और ब्रॉन्ज के लिए 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित है. टीम इवेंट में, जहां 10 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होते हैं, इनामी राशि व्यक्तिगत पुरस्कार की 5 गुना तक हो सकती है और फिर उसे टीम के सदस्यों में बांटा जाता है. क्रिकेट में यह नियम लागू हो सकता है. फिलहाल BCCI ने 2026 एशियन गेम्स की गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम के लिए किसी अतिरिक्त प्राइज मनी का ऐलान नहीं किया है. 2022 एशियन गेम्स में भी भारतीय क्रिकेट टीम ने गोल्ड जीता था, लेकिन BCCI की ओर से अलग से पुरस्कार राशि की घोषणा नहीं की गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ