
Video: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
Edited By Aman Maheshwari

Edited By Aman Maheshwari
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान शास्त्र विरुद्ध जाकर कई कामों को करने से इसके अशुभ परिणाम मिलते हैं. अगर किसी के माता पिता नहीं है तो उसे नए कपड़े और जूते-चप्पल खरीदने और बाल कटवाने से बचना चाहिए. पितृ पक्ष में इन कामों को करना अच्छा नहीं होता है. अगर माता-पिता नहीं है और आप उनका श्राद्ध और तर्पण नहीं करते हैं. ऐसे में इसका तुरंत प्रभाव देखने को नहीं मिलता है. हालांकि, इसका दूरगामी परिणाम बड़ा भयावह होगा.
अगर कोई पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म नहीं कर रहा है तो, इसके कारण भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है. शादी के बाद अगर श्राद्ध नहीं कर रहे हैं ऐसे में परेशानी हो सकती है. विवाह में नांदी मुख श्राद्ध हो सकता है, तो विवाह होने के बाद श्राद्ध क्यों नहीं कर सकते हैं. लोग अक्सर धर्म को लेकर एक्सपेरिमेंट करते हैं. ऐसा करने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
पितृ पक्ष में नई चीजों को खरीदने से परहेज करना चाहिए. इन नियमों को मामने के साथ ही कई उपायों को अपनाना चाहिए. गीता के अनुसार, पीपल को साक्षात वासुदेव श्री कृष्ण का स्वरूप मानते हैं. पीपल की पूजा आराधना और इसका दर्शन करने से लाभ मिलता है. पितरों की आत्मा की शांति और उन्हें प्रसन्न करने के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध कराना चाहिए. आपको श्रीमद् भागवत गीता के 11वें अध्याय का पाठ कराना चाहिए. आप पितृ पक्ष के नियमों और उपायों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: