IND vs WI: तीसरे वनडे में मिली हार के ये 5 खिलाड़ी हैं जिम्मेदार, सीरीज जीतने का मजा हुआ खराब

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दोनों ही वनडे मैचों में टीम इंडिया ने आसानी से जीत दर्ज की थी. लेकिन तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है.

Team India

सीरीज जीतने के बाद भी Team India के इन 5 खिलाड़ियों ने किया निराश (Pic Credit- PTI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम को तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करके 351 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 48.2 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 352 रन बना लिए और पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया. भले ही भारतीय टीम ने सीरीज को 2-1 से जीत लिया है, लेकिन उसके बाद भी कुछ खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. तीसरे वनडे मैच में इन 5 खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. 

विज्ञापन

अंशुल कंबोज 

युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने तीसरे वनडे मैच में अपना डेब्यू किया. जहां पर उन्होंने 9 ओवरों में ही 82 रन लुटा दिए. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.10 का रहा है. अंशुल की गेंद पर 2 कैच भी ड्रॉप हुए हैं. लेकिन उसके अलावा भी उन्होंने खराब लाइन में गेंदबाजी की है. कंबोज पहले मुकाबले में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं. 

विज्ञापन

गूरनूर बरार 

तेज गेंदबाज गूरनूर बरार ने लगातार तीसरे मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया है. बरार ने तीसरे वनडे मैच में भी बहुत ज्यादा निराश किया है. गूरनूर ने तीसरे वनडे मैच में 9.1 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट लेकर 64 रन गंवा दिए. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7 का रहा है. बरार के पास कमबैक का मौका था, जिसे उन्होंने गंवा दिया. 

मोहम्मद सिराज 

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लंबे इंतजार के बाद वनडे टीम में मौका मिला. जिसका फायदा मोहम्मद सिराज नहीं उठा पाए. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में सिराज ने 8 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट लेकर 52 रन खर्च कर दिए. इस दौरान सिराज का स्ट्राइक रेट 6.50 का रहा है. सिराज ने भी लाइन और लेंथ में कई गलतियां की है. 

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी 

उभरते हुए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया. बल्ले के साथ उन्होंने 16 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बनाए. उनके पास पारी को खत्म करने का अच्छा मौका था. रेड्डी ने इसके अलावा 6.5 ओवरों में बिना एक भी विकेट हासिल किए 50 रन लुटा दिए. इस दौरान रेड्डी का स्ट्राइक रेट 7.30 का रहा है. 

विज्ञापन

कुलदीप यादव 

स्पिनर कुलदीप यादव पहले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे. दूसरे मुकाबले में भी कुलदीप टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाज रहे थे. तीसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव ने भी निराश किया है. कुलदीप यादव ने अपने 10 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट लेकर 62 रन खर्च कर दिए. इस दौरान कुलदीप का स्ट्राइक रेट 6.20 का रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ