IPL 2026 Retention
विज्ञापन

IPL 2026 Retention: इन 20 खिलाड़ियों की विदाई तय? 23 करोड़ में बिकने वाले प्लेयर का नाम भी लिस्ट में शामिल

IPL 2026 Retention: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. इससे पता चल जाएगा कि कौन सा खिलाड़ी टीम में रहेगा और किसका पत्ता कट जाएगा. हर टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका बाहर होना लगभग तय नजर आ रहा है. दिसंबर में होने वाले ऑक्शन से पहले टीमें खिलाड़ियों को बाहर करके अपना पर्स खाली करना चाहेगी. आइए संभावित लिस्ट पर नजर डालते हैं.

IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 से पहले रिटेंशन पर सभी की नजर है. 15 नवंबर 2025 यानी कल पता चल जाएगा कि कौन सा खिलाड़ी रिटेन होगा और किसकी अपनी टीम से विदाई हो जाएगी. पिछले सीजन में कई सारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और इसी वजह से टीम उन्हें बाहर करके IPL ऑक्शन से पहले पर्स खाली करना चाहेगी. शार्दुल ठाकुर और शरफेन रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ी रिटेंशन की लिस्ट आने से पहले ही ट्रेड हो चुके हैं. 20 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी विदाई तय नजर आ रही है.

IPL 2026 रिटेंशन में इन 20 खिलाड़ियों की विदाई तय?

हर टीम में ऐसे कम से कम दो खिलाड़ी हैं, जिन्हें रिलीज किया जा सकता है. CSK से जहां रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन की विदाई पक्की नजर आ रही है, वहीं मुंबई इंडियंस दीपक चाहर और KKR के वेंकटेश अय्यर रिलीज हो सकते हैं. वेंकटेश को 23.75 करोड़ में कोलकाता ने पिछले साल खरीदा था लेकिन उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा. इसी वजह से उनका भी पत्ता कट सकता है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ