Suresh Raina on CSK Potential Releases
विज्ञापन

IPL 2026 से पहले CSK से कटेगा इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता! क्या होगा जडेजा का फ्यूचर? सुरेश रैना ने दिया जवाब

Suresh Raina on CSK Potential Releases: IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक साबित हुआ. लग रहा है कि अब टीम से कई सारे बड़े प्लेयर्स का पत्ता कटने वाला है. सुरेश रैना ने चेन्नई की प्लानिंग के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि किन-किन खिलाड़ियों को CSK को अपने साथ रखना चाहिए. इसी बीच उन्होंने तीन नाम बताए, जिन्हें रिलीज किया जा सकता है.

CSK May Release Big Players: IPL 2026 के रिटेंशन पर सभी की नजर है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2025 निराशाजनक रहा था और वो 10वें पायदान पर रहे थे. IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक CSK का ऐसा प्रदर्शन हैरान करने वाला था और अब टीम में कई सारे बदलाव तय नजर आ रहे हैं. रवींद्र जडेजा और सैम करन के ट्रेड होने की बात चल रही है. CSK से कुछ बड़े खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है और इस बारे में सुरेश रैना ने बताया है. उन्होंने जडेजा के फ्यूचर पर भी बात की.

IPL 2026 से पहले कौन होगा CSK से बाहर?

सुरेश रैना ने IPL 2026 के रिटेंशन को लेकर बात की. CSK की प्लेइंग पर चर्चा करते हुए उन्हें रवींद्र जडेजा को रिटेन करने की सलाह दी. इसी बीच उन्होंने डिवॉन कॉन्वे, विजय शंकर और दीपक हुड्डा को रिलीज किए जाने की मांग की. उन्होंने अलग-अलग नामों पर चर्चा की और अपनी राय सभी के सामने रखी. CSK में संजू सैमसन के शामिल होने की भी खबर है. अगले सीजन के लिए चेन्नई अभी से तैयारी कर रहा है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ