---विज्ञापन---

Video: क्या बदल जाएगा Mumbai Indians का कप्तान? रोहित के बाद हार्दिक को मिली थी कप्तानी

IPL 2025 Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। लेकिन क्या इस बार फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बदल सकता है?

Mumbai Indians Team
---विज्ञापन---

IPL 2025 Mumbai Indians: आईपीएल 2025 में इस बार मुंबई इंडियंस पिछले सीजन की यादों को भुलाकर मैदान पर उतरने वाली है। पिछले सीजन रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया गया था। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी पिछले सीजन काफी खराब रहा था और उनको पूरे सीजन के दौरान काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था, लेकिन एक बार फिर से मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या पर भरोसा जताकर उनको रिटेन किया है।

इसके अलावा बुमराह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को भी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है। हालांकि पिछले सीजन के बाद से ही काफी अटकलें लगाई जा रही है कि क्या इस बार मुंबई इंडियंस फिर से कप्तान बदलेगी? लेकिन ऐसा कुछ भी होता हुआ नहीं दिख रहा है और हार्दिक एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 13, 2025 07:15 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola