
IPL 2024: मुंबई इंडियंस हार के बाद ऑफिशियली हो जाएगी बाहर, सन राइजर्स से जीतना जरूरी
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
IPL 2024 MI vs SRH: मुंबई इंडियंस की टीम सोमवार को आईपीएल के 55वें मुकाबले में सन राइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। घरेलू मैदान पर भिड़ने के लिए एमआई की टीम ने कमर कस ली है। हालांकि उसकी चुनौती आसान नहीं है। सन राइजर्स की टीम 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि एमआई की टीम महज 6 पॉइंट्स के साथ सबसे नीचे 10वें नंबर पर है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 का नया ‘सिक्सर किंग’, ट्रेविस हेड और शिवम दुबे से है काफी आगे
मुंबई इंडियंस के लिए ये करो या मरो का मुकाबला होगा। पिछले चार मुकाबलों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उसे प्लेऑफ में आगे बढ़ने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा। अगर एमआई की टीम ये मुकाबला हारती है तो वह ऑफिशियली आउट हो जाएगी क्योंकि उसके बाद टीम अधिकतम 10 अंक ही हासिल कर पाएगी। एमआई की जीत के बाद कुछ टीमों को फायदा और कुछ को नुकसान होगा।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: