IPL 2024: KKR ने बड़ी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में मारी छलांग, बिगाड़ा इन 4 टीमों का गेम

IPL 2024 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। केकेआर की टीम टॉप पर पहुंच गई है।

IPL 2024 Kolkata Knight Riders

IPL 2024 Kolkata Knight Riders

विज्ञापन

IPL 2024 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार को इकाना में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 235 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जिसके जवाब में लखनऊ की टीम महज 137 रन बनाकर ढेर हो गई। केकेआर की 98 रनों से बड़ी जीत के बाद 4 टीमों का खेल बिगड़ गया है। अब प्लेऑफ के लिए कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

पॉइंट़्स टेबल में टॉप पर पहुंची केकेआर

केकेआर की टीम 16 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गई है। 11 मैचों में से उसने 8 में जीत दर्ज की है। उसके पास 1+453 की नेट रन रेट है। केकेआर से हार के बाद लखनऊ की टीम पांचवें स्थान पर है। एलएसजी के पास 12 अंक हैं। उसने 6 में जीत दर्ज की है, लेकिन हार के बाद नेट रन रेट माइनस में चली गई है। लखनऊ की टीम की नेट रन रेट -0.371 है।

विज्ञापन

इन 4 टीमों का बिगाड़ा खेल

केकेआर की जीत ने आरसीबी, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइंटस और मुंबई इंडियंस का खेल बिगाड़ दिया है। इन चार टीमों पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है। मुंबई इंडियंस को लगभग बाहर माना जा रहा है। उसके पास महज 6 ही अंक हैं। उसे अब बचे तीनों मुकाबलों में अधिकतम 12 ही अंक मिल सकते हैं।

विज्ञापन

तीन टीमों को जीतने हैं दो मुकाबले

जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, सन राइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही 12 अंकों पर हैं। इन टीमों को 16 अंक प्राप्त करने के लिए अब दो ही मुकाबले जीतने हैं। आरसीबी, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइंटस के पास 8 अंक हैं और तीनों टीमों को अधिकतम 14 ही अंक मिल सकते हैं। ऐसे में इन टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस खत्म होती नजर आ रही है। हालांकि अभी किसी भी टीम ने ऑफिशियली क्वालीफाई नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ