IND vs PAK Match Controversy
विज्ञापन

IND vs PAK मैच बायकॉट के ऐलान के बाद फंसा पाकिस्तान! करोड़ों का नुकसान तय, सामने आए 7 बड़े अपडेट

IND vs PAK Match Controversy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को महामुकाबला नहीं होगा. पाकिस्तान सरकार ने यह चौंकाने वाला फैसला लिया है. ये विवाद काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. PCB को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ सकता है. इस पूरे विवाद पर अब 7 बड़े अपडेट सामने आए हैं.

IND vs PAK Match Controversy: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच नहीं होगा. पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच नहीं खेलेगी. इस बायकॉट के ऐलान के बाद नया विवाद शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि ICC सख्त कदम उठा सकती है और इससे PCB को तगड़ा नुकसान होना लगभग तय है. ICC से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सालाना लगभग 315.6 करोड़ रूपये मिलते हैं. ICC इनपर रोक लगा सकता है. इसके अलावा भी विवाद पर कुछ अपडेट सामने आए हैं.

IND vs PAK मैच बायकॉट मामले पर क्या-क्या अपडेट?

भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा, तो ICC को तगड़ा नुकसान होगा. ऐसे में वो PCB को दी जाने वाली राशि रोक इसे ब्रॉडकास्टर्स को दे सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर ब्रॉडकास्टर्स केस भी दर्ज करा सकते हैं. ये भी खबर सामने आई है कि ICC में कोई भी पाकिस्तान सरकार के फैसले के सपोर्ट में नहीं है. बता दें कि ICC आने वाले समय में पाकिस्तान से सिर्फ एक मैच बायकॉट करने के फैसले पर सवाल भी खड़े कर सकती है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ