T20 World Cup 2026 का काउंटडाउन शुरू, जानें कब, कहां और किसके खिलाफ होंगे टीम इंडिया के मैच

Team India Full Schedule: T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. इस बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया पर सभी की नजर है. अब तक किसी टीम ने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. 2024 के बाद अब 2026 का टी20 विश्व कप भी भारत जीतना चाहेगी. आइए टीम इंडिया के पूरे शेड्यूल पर नजर डालते हैं.

Team India Full Schedule

टीम इंडिया का शेड्यूल

Team India Full Schedule: T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ 3 दिन रहे हैं. ये बड़ा टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा. टीम इंडिया ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. भारतीय टीम में पिछले दो साल में काफी बदलाव हुए हैं और अब ये स्क्वाड पहले के मुकाबले अधिक मजबूत नजर आ रहा है. एक बार फिर भारतीय टीम टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार लग रही है. बड़ी बात यह है कि टीम इंडिया इस बार अपने घर पर खेल रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 करीब है, तो ऐसे में इसके शेड्यूल पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम A ग्रुप का हिस्सा हैं. उनके ग्रुप में पाकिस्तान, USA, नामीबिया और नीदरलैंड मौजूद है. मुंबई, कोलंबो, दिल्ली और अहमदाबाद में भारत के ग्रुप स्टेज के मैच होंगे. अगर वो अपने ग्रुप में टॉप 2 में रहे, तो सुपर 8 का हिस्सा बन जाएंगे. अभी ग्रुप स्टेज का शेड्यूल सामने आया है, जो कुछ इस प्रकार है:

विज्ञापन
तारीखमैचजगह
7 फरवरी 2026भारत vs USAमुंबई
12 फरवरी 2026भारत vs नामीबियादिल्ली
15 फरवरी 2026भारत vs पाकिस्तानकोलंबो
18 फरवरी 2026भारत vs नीदरलैंडअहमदाबाद

ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा-विराट कोहली को खेलना चाहिए वर्ल्ड कप 2027? एमएस धोनी के जवाब ने मचाई खलबली!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड एकदम परफेक्ट नजर आ रहा है. ईशान किशन की हाल ही में टीम में वापसी हुई है और वो बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी लगातार संघर्ष करने के बाद आखिर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रनों की बारिश करने में सफल रहे. वॉशिंगटन सुंदर की चोट ने सस्पेंस बनाया हुआ है. खैर, भारतीय टीम के सभी प्लेयर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया का 15 सदस्यी स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ