---विज्ञापन---

IND vs NZ: आखिरी मैच में क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम में मौसम का हाल

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले हर किसी के मन में सवाल है कि वहां मौसम का क्या हाल रहेगा. आइए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम...

Greenfield International Stadium Thiruvananthapuram
---खबर नीचे जारी है---

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम ने इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3-1 की अजेय बढ़त बनाई हुई है. चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते जीत हासिल की थी. कीवी टीम इस मैच में जीत हासिल कर विश्व कप में बुलंद हौसलों के साथ जाना चाहेगी. टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन की फॉर्म एक बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है, ऐसे में हर किसी की नजरें उनके ऊपर भी रहेंगी. टी20 विश्व कप से पहले उनके पास आखिरी बार अपना दम दिखाने का मौका होगा.

इस मैदान पर गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिलता है, जिसके चलते टॉस अहम भूमिका में नजर आता है. इस मैदान पर पहले हुए मैचों में बारिश खेल बिगाड़ चुकी है लेकिन इस मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है. महज 10 प्रतिशत ही बारिश होने की संभावना है. इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में भी बदलाव के साथ भी नजर आ सकती है. 

---खबर नीचे जारी है---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- WPL 2026: एक स्पॉट के लिए 3 टीमों में जंग, DC और UPW के मैच पर नजरें, जानें क्वालिफिकेशन का गणित

First published on: Jan 31, 2026 04:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola