Rishabh Pant Stump Mic
विज्ञापन

IND vs ENG: ऋषभ पंत को किसने मैदान पर मार-मार कर सुजाया? सरेआम रवींद्र जडेजा को बताया

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत अपनी साथी बल्लेबाज रवींद्र जडेजा को शिकायत करते हुए नजर आए। मैदान पर उनको गेंदबाज ने मार-मार कर सुजा दिया है।

IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी बल्लेबाज और विकेटकीपिंग से तो छाए ही रहते हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा वो स्टंप माइक की वजह से खबरों में रहते हैं। स्टंप माइक पर पंत का मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर छाया रहता है। इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत अपनी साथी बल्लेबाज रवींद्र जडेजा को शिकायत करते हुए नजर आए। मैदान पर उनको गेंदबाज ने मार-मार कर सुजा दिया है।

ऋषभ पंत क्यों जडेजा से कर रहे हैं शिकायत? 

टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान जब ऋषभ पंत क्रीज पर थे, उस समय इंग्लैंड के गेंदबाज उनके पैर पर बार-बार अटैक कर रहे थे। जहां पर गेंद मिस होने पर बार-बार उनके पैर में लग रही थी। जिसके बाद ऋषभ पंत ने अपने साथी बल्लेबाज रवींद्र जडेजा से इसकी शिकायत करते हुए कहा, ‘मार-मार कर सुजा दिया।’ सोशल मीडिया पर ये वीडियो मैच के तीसरे दिन तेजी से वायरल हो रहा था। इसके अलावा भी पंत कई बार गेंदबाजी के दौरान भी जडेजा के साथ बातचीत करते हुए स्टंप माइक पर पकड़े गए। ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ