IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने की दिग्गज कपिल देव की बराबरी, हेडिंग्ले में अकेले संभाली गेंदबाजी की कमान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल लेकर दिग्गज कपिल देव के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हेडिंग्ले टेस्ट मैच में बुमराह अकेले दम पर ही भारतीय गेंदबाजी की कमान संभाले हुए नजर आए।

Jasprit Bumrah and Kapil Dev

Jasprit Bumrah and Kapil Dev

विज्ञापन

IND vs ENG: विदेशी सरजमीं पर पिछले 5 सालों में टीम इंडिया ने जब भी टेस्ट क्रिकेट खेला है तो उसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भूमिका बहुत बड़ी रही है। बुमराह ने अब इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बुमराह ने 5 विकेट हॉल लेकर दिग्गज कपिल देव के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हेडिंग्ले टेस्ट मैच में बुमराह अकेले दम पर ही भारतीय गेंदबाजी की कमान संभाले हुए नजर आए। दूसरी छोर पर उन्हें उम्मीद के अनुरूप मदद नहीं मिली।

दिग्गज कपिल देव के इस रिकॉर्ड की बूम-बूम ने की बराबरी 

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 24.4 ओवर में 83 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया। इसी के साथ बुमराह ने विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में 12 बार 5 विकेट हॉल ले लिया। जसप्रीत ने ये कारनामा सिर्फ 34 टेस्ट मैचों में ही किया है। इसी के साथ उन्होंने दिग्गज कपिल देव के 12 फाइव विकेट हॉल की बराबरी कर ली। कपिल देव ने ये कारनामा 66 टेस्ट मैचों में किया था। इशांत शर्मा ने विदेश में 9 तो वहीं जहीर खान ने 8 बार ये कारनामा किया था। बुमराह दूसरी पारी में 5 विकेट हॉल लेकर कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर सकते हैं।

Advertisment

जसप्रीत बुमराह ने की रिकॉर्ड की बारिश 

इस बड़े रिकॉर्ड के अलावा जसप्रीत बुमराह ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय सरजमीं पर सिर्फ 47 विकेट ही अपने नाम किए हैं। बुमराह ने विदेशी सरजमीं पर अब तक कुल 163 विकेट झटके हैं। इंग्लैंड की सरजमीं पर जसप्रीत बुमराह ने 3 बार 5 विकेट हॉल लिया है। इसी के साथ वो इंग्लैंड में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह को दूसरे छोर पर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का साथ नहीं मिला। जिसके कारण ही इंग्लैंड की टीम कुल 465 रन बनाने में सफल रही।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ