हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: शुभमन गिल बने 'सुपरमैन', उड़ते हुए पकड़ा नामुमकिन कैच; Watch Video

IND vs ENG 5th Test Shubman Gill Brilliant Catch: धर्मशाला टेस्ट के पहले सेशन में कुलदीप यादव का जलवा दिखा। वहीं शुभमन गिल ने एक शानदार कैच पकड़ा। उनके इस कैच को देख लोग कहने लगे कि गिल ने सुपरमैन की तरह उड़ते हुए कैच पकड़ा। उनका यह कैच बेहद शानदार था और इसकी बदौलत कुलदीप यादव ने बेन डकेट का विकेट लिया।

विज्ञापन
Shubman Gill Superman Catch Kuldeep Yadav Ben Duckett Wicket

IND vs ENG 5th Test Shubman Gill Brilliant Catch: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांचवां टेस्ट मैच गुरुवार 7 मार्च से शुरू हो गया है। इस मुकाबले में पहले खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम। पहले खेलते हुए ओपनर जैक क्रॉली और बेन डकेट ने 64 रन की अच्छी शुरुआत की। उसके बाद कुलदीप यादव अपना स्पेल लेकर आए और उन्होंने 27 के स्कोर पर डकेट को पवेलियन भेज दिया। इस विकेट में जितना योगदान कुलदीप यादव की बॉलिंग का रहा। वहीं फील्डिंग में शानदार कैच पकड़ने वाले शुभमन गिल का भी उतना ही बड़ा योगदान रहा।

इस कैच को गिल ने पीछे भागते हुए और एकदम सुपरमैन की तरह छलांग लगाते हुए पकड़ा। गिल के इस कैच का वीडियो बीसीसीआई ने भी ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया। इसके बाद कुलदीप यादव ने ही दूसरा व तीसरा विकेट लिया। इंग्लैंड के टॉप 3 बल्लेबाज कुलदीप का शिकार बने। देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola