Mangal Singh
विज्ञापन

Video: रातों-रात करोड़पति बना प्लंबर, 1.5 करोड़ की लगी लॉटरी, जानें कौन हैं मंगल सिंह?

Lottery Winner Mangal Singh: हरियाणा के सिरसा जिले के मंगल सिंह ने पंजाब स्टेट लॉटरी का बंपर प्राइज जीता है। उसकी डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। आइए मंगल सिंह के बारे में जानते हैं कि वह कौन है और कैसे उसने लकी ड्रॉ जीता?

Haryana Sirsa Plumber Won 1.5 Crore Lottery: भगवान जब देता है तो छप्पड़ फाड़ कर देता है। इसका जीता जागता उदाहरण हरियाणा के सिरसा जिले में देखने को मिला। एक शख्स ने पंजाब स्टेट की लॉटरी खरीदी थी और किस्मत से उसकी लॉटरी लग गई। उसका डेढ़ करोड़ का लकी ड्रॉ निकला है। जैसे ही लॉटरी वाले का उसके पास फोन आया, उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक बात तो उसे अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उसने अपने दोस्त के जरिए खुद ऑनलाइन लकी ड्रॉ से लॉटरी का नंबर मैच किया तो उसे यकीन आया।

लॉटरी जीतने वाला शख्स 4 साल से लॉटरी खरीद रहा था और भगवान ने उसकी सुन ली। लकी ड्रॉ 3 दिसंबर की रात को निकला और 4 दिसंबर की सुबह लॉटरी एजेंसी मानसा (पंजाब) के संचालक सुमित ने उसे फोन करके लकी ड्रॉ निकलने की जानकारी दी। उसने 4 दिन पहले ही लॉटरी खरीदी थी। आयकर विभाग के सलाहकार शख्स के घर पहुंचे। उन्होंने शख्स को लॉटरी की रकम क्लेम करने को कहा। आज गुरुवार को शख्स ने क्लेम फाइल सबमिट करा दी। जल्दी ही लॉटरी की रकम शख्स के खाते में आ जाएगी। आइए इस शख्स के बारे में जानते हैं कि आखिर वह कौन है और उसकी किस्मत कैसे चमकी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ