
Video: 30 साल बाद शनि-बुध बनाएंगे अर्थ केंद्र योग, इन 3 राशियों को लाभ होना पक्का
Written By Nidhi Jain

Written By Nidhi Jain
Ardh Kendra Yog 2026: 28 जनवरी 2026 को एक बहुत बड़ी ज्योतिषीय घटना घटने जा रही है. पंचांग के अनुसार, इस दिन करीब 30 साल बाद शनि और बुध ग्रह एक-दूसरे से 45 डिग्री पर स्थित होंगे, जिस कारण अर्थ केंद्र योग बनेगा. जहां कुछ राशियों को अर्थ केंद्र योग से लाभ होगा, वहीं कई लोग इसके नकारात्मक प्रभाव से बच नहीं पाएंगे.
ज्योतिष गणना के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को करीब 30 साल बाद बनने वाले अर्थ केंद्र योग से वृषभ राशि, सिंह राशि और मीन राशि वालों को लाभ होगा. इस दौरान वृषभ राशि वालों की कुंडली में बुध ग्रह नौवें भाव और शनि ग्रह तीसरे भाव में रहेंगे. उम्मीद है कि इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा लंबे समय से रुके हुए कामों के पूरा होने के भी योग हैं. ग्रह गोचर का आकलन करके कहा जा सकता है कि इस दौरान आध्यात्मिक की तरफ आपका झुकाव रहेगा और आप कई धार्मिक यात्राएं करेंगे.
अन्य 2 राशियों के बारे में आप ऊपर दिए गए वीडियो में जान सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: