हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: मकर राशिवालों को इन ग्रहों के कारण जल्द होगी हानि, सोच-समझकर लें फैसले

Makar Rashifal 2025: राशि चक्र की दसवीं राशि मकर के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कुछ खास अच्छा नहीं है. कुछ ग्रह के कारण इन्हें नुकसान होगा. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि अक्टूबर में किन-किन ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण मकर राशिवालों को तनाव रहेगा.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Makar Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का उल्लेख मिलता है, जिसमें दसवां स्थान मकर राशि को प्राप्त है. शनि ग्रह को मकर राशि का स्वामी माना जाता है, जिनकी कृपा से कई बार इनके अटके काम पूरे हो जाते हैं. हालांकि, अक्टूबर माह में मकर राशिवालों को कुछ ग्रहों का साथ नहीं मिलेगा, बल्कि उनके अशुभ प्रभाव के कारण नुकसान होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर 2025 तक मकर राशिवालों की कुंडली के भाग्य भाव में सूर्य देव रहेंगे, जो अशुभ फल प्रदान नहीं करेंगे. शनि ग्रह के कारण पूरे महीने मानसिक तनाव रहेगा. साथ ही सेहत भी कुछ खास अच्छी नहीं रहने वाली है.

इस दौरान राहु-केतु गोचर का भी शुभ प्रभाव मकर राशिवालों के ऊपर नहीं पड़ेगा. यदि आपने सोच-समझकर खर्चे नहीं किए तो बजट बिगड़ सकता है. हालांकि, कुछ ग्रह अक्टूबर माह में मीन राशिवालों का साथ भी देंगे, जिनके बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025 Rashifal: दिवाली के बाद चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, तुला राशि में बनेगी बुध-सूर्य-चंद्र की महायुति

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola