
IND vs PAK: कनाडा से आई लड़की ने भारत की जीत पर लगाए ठुमके, देखें वीडियो
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला गया. भारत ने 61 रनों से शानदार जीत हासिल कर ली. ये मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था, जहां पर दुनिया भर से फैंस इस मैच को देखने के लिए पहुंचे थे. भारत की जीत के बाद कनाडा से आई हुई लड़की ने ठुमके भी लगाए. न्यूज 24 से बात करते हुए कनाडा से आई लड़की ने बताया कि वह केवल भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए कोलंबो आई थी. लड़की ने वीडियो में बाबर आजम और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आलोचना भी की. बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान ने 176 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, जिसके जवाब में पाकिस्तान 114 रनों पर सिमट गई. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: