cricket News (99)
विज्ञापन

गौतम गंभीर ने क्यों लगाई अभिषेक शर्मा की 'क्लास'? जानें क्या गलती कर बैठा स्टार बल्लेबाज

Gautam Gambhir: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले मैच में अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला. उन्होंने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी का रंग नहीं जमाया. हालांकि ये मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. मैच के दौरान गौतम गंभीर अभिषेक शर्मा पर गुस्सा हो गए. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.

Gautam Gambhir: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला गया. हालांकि बारिश की वजह से नतीजा नहीं निकला और मैच रद्द हो गया. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई. वह अपने करियर में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. ऐसे में उनसे खासा उम्मीदें थीं. लेकिन अभिषेक ने पहले मैच में खासा कमाल नहीं किया.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर 3 मैचों से हुआ बाहर

विज्ञापन

उन्होंने 14 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली. इसके बाद आउट होने के बाद गौतम गंभीर ने अभिषेक शर्मा को काफी कुछ बताया, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है. गंभीर, अभिषेक को कुछ बताते हुए नजर आ रहे हैं. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में 97/1 रन बनाए थे. इसके बाद बारिश ने दस्तक दी और खेल पूरा नहीं हो सका. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ