Election Commission | Bihar SIR | Bihar Election 2025
विज्ञापन

Video: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर ECI से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, रखी ये मांगे

Election Commission: अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राज्य में 4.5 महीने में नए जुड़े 39 लाख मतदाताओं के बारे में डिटेल मांगी गई है।

Election Commission: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 नतीजों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चुनाव आयोग अधिकारियों से मिला। इस दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस मुलाकात के बारे में अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि राज्य में 4.5 महीने में नए जुड़े 39 लाख मतदाताओं के बारे में डिटेल मांगी गई है।

अभिषेक मनु सिंघवी  ने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारियों के सामने उन्होंने चुनाव से ऐन पहले महाराष्ट्र में मतदाताओं के नाम मनमाने ढंग से हटाने पर विरोध जताया है। सिंघवी ने कहा कि हमने बहुत ही सौहार्दपूर्ण, रचनात्मक और सकारात्मक माहौल में चर्चा की, जिससे देश के लोकतंत्र को बचाया जा सके। सिंघवी ने कहा कि एक बार जब हमारे पास रॉ डेटा होगा तो हम अपने निष्कर्ष दे पाएंगे और आगे का विश्लेषण करेंगे। हमने तीन या चार मुख्य मुद्दे चुनाव आयोग के सामने उठाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ