
Video: 'एक-दूसरे के विमानों को गिरा रहे थे भारत-पाकिस्तान', पुतिन से मुलाकात के पहले ट्रंप का बड़ा दावा
Written By Shabnaz

Written By Shabnaz
Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का दावा कर चुके हैं। अब फिर से उन्होंने ऐसा ही दावा करके सनसनी फैला दी है। ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एक दूसरे को गिरा रहे थे। 6-7 विमान गिराए गए। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए थे कि वह शायद परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकते थे। ट्रंप ने कहा कि ‘हमने यह मामला सुलझा लिया।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने यह बयान व्हाइट हाउस के ऑफिस में दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पिछले 6 महीनों में 6 युद्ध खत्म कराए हैं। हालांकि, भारत ने ट्रंप के युद्धविराम के दावों को बार-बार खारिज किया है। इसके अलावा, आज डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की भी मुलाकात होने जा रही है। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: