
क्या Kareena Kapoor भी रखती हैं रोजे? Saif से शादी कर अपनाए मुस्लिम रीति-रिवाज?
Edited By Ishika Jain

Edited By Ishika Jain
Kareena Kapoor On Ramadan: पंजाबी कुड़ी करीना कपूर (Kareena Kapoor) मुस्लिम एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से शादी कर खुश हैं। दोनों के मजहब अलग होने के कारण लोग ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि क्या बेबो अब मुस्लिम एक्टर से शादी कर रोजे भी रखने लगी हैं या नहीं। ऐसे में बेबो ने अपने एक इंटरव्यू में खुद इस सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि वो रोजे रखती हैं।
इतना ही नहीं करीना ने रोजे न रखने का कारण भी बताया था। करीना ने कहा कि वो नहीं चाहती कि उनसे इस मामले में कोई भी गलती हो क्योंकि आज भी उन्हें इसके सही तौर-तरीके नहीं पता। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो खाने-पीने की कितनी शौकीन हैं। उनके दिमाग में हर वक्त बस खाने के ही ख्याल आते हैं। वो 24 घंटे खा सकती हैं और उन्हें बेहद भूख लगती है। साथ ही सैफ या उनके परिवार ने भी कभी उन्हें रोजे रखने के लिए नहीं कहा तो वो ऐसा नहीं करतीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: