Shashi Tharoor attacked Pakistan
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने साधा पाकिस्तान पर निशाना, जानें आतंकवाद पर क्या बोले?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी राजनयिक यात्रा के दौरान आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा है। वीडियो में देखें, शशि थरूर ने कैसे पाकिस्तान पर वार किया…

अमेरिका में भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी यात्रा के दौरान लगातार पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर निशाना साधा है। इस बार फिर से शशि थरूर ने बिलावल भुट्टो जरदारी की अगुवाई में आए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद भी आतंकवाद का शिकार है। उन्होंने पाकिस्तान की हिपोक्रेसी को उजागर करते हुए कहा कि पाकिस्तान खुद को आतंकवाद से पीड़ित बताता है। जैसा कि हिलेरी क्लिंटन ने कहा था कि अगर अपने घर के पीछे सांप पालते हैं, तो वो केवल अपने पड़ोसियों को काटने की उम्मीद न करें। उन्होंने आगे सवाल पूछते हुए कहा कि क्या ओसामा बिन लादेन को फंड देने वाला मुंबई था? बाकी जगहों पर हमले किसने करवाए हैं? वीडियो में देखें, शशि थरूर ने कैसे पाकिस्तान पर वार किया…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ